फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा के विक्रांत ने चार सौ मीटर रेस जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रमाला में हुई मिशन ओलंपिक ओपन स्टेट गेम्स प्रतियोगिता में खेकड़ा के खिलाड़ी विक्रांत ने चार सौ मीटर दौड़ जीती। नगर आगमन पर खिलाड़ी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मिशन ओलंपिक ओपन स्टेट गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बड़ौत क्षेत्र के ग्राम रमाला स्थित जय पार्वती ग्लोबल कॉलेज में तीन से चार जून तक चली मिशन ओलंपिक ओपन स्टेट अंडर चौदह गेम्स प्रतियोगिता में खेकड़ा नगर के मोहल्ला गिरधरपुर निवासी मेधावी खिलाड़ी विक्रांत धामा पुत्र शीशपाल धामा ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में हुई चार सौ मीटर दौड़ में विक्रांत धामा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद हुई पंद्रह सौ मीटर दौड़ में विक्रांत धामा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पदक जीतकर लौटने पर नगर के मोहल्ला मुंडाला में नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन नीलम धामा के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में नीलम धामा ने मेधावी खिलाड़ी का स्वागत कर पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान रणबीर सिंह, कालूराम धामा, नरेंद्र, अमरपाल धामा, सुशील, सुखपाल धामा, पप्पू फौजी, डॉ. सुरेंद्र धामा, नरेश मुखिया, वेदपाल धामा, नीरज ठेकेदार, विनोद मास्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें