खेकड़ा (बागपत)। रेलवे स्टेशन के समीप सहकारी गेहूं खरीद केंद्र पर गेहूं की तौल का काम शुरू हो गया। केंद्र प्रभारी सूरजभान चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार को पहली आवक ग्राम पाली निवासी किसान सुखचंद्र सिंह के 80 क्विंटल गेहूं तोलकर की गई। उन्होंने बताया कि किसान जोत बही, खसरा, खतौनी साथ लेकर आएं, तभी उनका गेहूं लिया जाएगा और उनके खाते में ही खरीदे गए गेहूं का सीधा भुगतान होगा। सरकारी दरों के अनुसार 1735 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद होगी। केंद्र पर किसानों के बैठने, पेयजल आदि की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान केंद्र प्रभारी सूरजभान चौहान, ब्रहमपाल सिंह सभासद, अनिल, जितेश कुमार, बिजेंद्र आदि रहे।