फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी के 50 घरों में मिले अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी पुलिस बल के साथ खेकड़ा में तहसील के समीप स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में पहुंचे और वहां अवैध रूप से रह रहे पचास परिवारों को तत्काल आवासों को खाली करने की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि यदि कोई पात्र हो तो वह अपनी पात्रता के साथ आवेदन कर आवास का आवंटन करा ले।
विज्ञापन

मंगलवार को उप जिलाधिकारी आशीष कुमार पुलिस बल एवं लेखपालों की टीम के साथ तहसील के समीप स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में पहुंचे। वहां उन्होंने आवासों में रहने वाले लोगों के आवास आवंटन से संबंधित कागज देखे। इसमें एक सौ बीस आवासों में करीब सत्तर आवासों का ही आवंटन हुआ मिला। इसमें पचास आवासों में लोग अवैध रूप से रहते मिले। जब एसडीएम ने आवासों को तत्काल खाली करने को कहा तो उनमें रहने वाले लोगों ने ठंड की बात कह समय मांगा। जिस पर एसडीएम ने उन्हें एक सप्ताह में आवास खाली करने को कहा। एसडीएम के अभियान चलाने से कांशीराम आवासीय कॉलोनियों में रह रहे लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें