फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकी आदत में शुमार ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट से बनाए हैं दूरी

विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत। इसे अफसरों की बयानबाजी में सिमटती कार्रवाई कहें या फिर वाहन चालकों में जागरूकता का बढ़ता अभाव। एक तरफ पुलिस रोजाना यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने का दावा करते हुए कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर हालात जस के तस बने हुए हैं। ट्रिपल राइडिंग से लेकर हेलमेट इस्तेमाल को लेकर बाइकर में बनी दूरी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों माह नवंबर अभियान के दौरान भी नियम पालन कराने को लेकर पुलिस अधिकारियों की ओर से बरती गई सख्ती का असर सड़कों पर नहीं दिखा। दुपहिया, चार पहिया वाहनों में नियमों की अनदेखी जारी रही। हेलमेट से युवाओं ने दूरी बनाकर रखी है, तो ट्रिपल राइडिंग आदत बन चुकी है। खास बात यह है कि नियम तोड़ने वाले बाइकर बेखौफ पुलिस के सामने से गुजर रहे हैं। उनको न तो अपनी जान की फिक्र है, न ही कार्रवाई का डर। कार्रवाई की बात करें तो पंद्रह दिनों में हेलमेट अनदेखी, ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट, तेज रफ्तार आदि उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस द्वारा 864 दुपहिया वाहनों के चालान और आठ को सीज किया गया है। दो लाख तैंतीस हजार छह सौ रुपये (2,33,600) समन शुल्क वसूला गया। इस आंकड़े के साथ पुलिस अधिकारी तो खुद की पीठ थपथपा रहे, लेकिन हालात बदलने की मुहिम एक बार फिर सुनहरा सपना बनकर रह गई।

000
...फिर बाहर जाते ही कैसे लग जाता हेलमेट
जनपद के बाइकर नियमों को लेकर जागरूक नहीं है। पुलिस के इस कथन पर सवाल इसलिए खड़े हो जाते हैं कि यही नियम तोड़ने वाले बाइकर, कार सवार जनपद के बाहर निकलते ही कार्रवाई के डर से नियमों का पालन स्वत: करने लगते हैं।
विज्ञापन

000
05 पीबीटीपी 4
हेलमेट पहनने को लेकर सबसे बड़ी समस्या उसको रखने की सामने आती है। ऐसे में कई बार परेशान होना पड़ता है। इसलिए इससे बचने की कोशिश अधिक रहती है। सुरक्षित सफर के लिए सभी को नियम पालन करना चाहिए।
शिवम यादव, बीएससी छात्र
000
यातायात नियमों का पालन कराने के लिए लगातार कार्रवाई कराई जा रही है। लोगों को जागरूक करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जागरूकता का परिचय देकर लोगों को नियमों का पालन करने आगे आना होगा, संयुक्त प्रयास से तस्वीर बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन

कलानिधि नैथानी, एसपी
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें