फोटो नंबर 23केएआर 5
खेकड़ा (बागपत)
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित 31वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता में खेकड़ा नगर निवासी पहलवान पवन धामा ने दो गोल्ड मेडल जीते। नगर आगमन पर पहलवान पवन धामा के घर पर बधाई देने वाले लोगों का दिन भर तांता लगा रहा।
खेकड़ा नगर के मोहल्ला गिरधरपुर निवासी पहलवान पवन धामा ने गुरू हनुमान अखाड़ा दिल्ली में पहलवानी के गुर सीखे। पवन ने चार सिविलियन स्वर्ण पदक, दो बार आल इंडिया यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक जीतेहैं। 14 बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता जीत चुका है। छह स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं। 18 से 22 सितंबर तक महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित 31वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता में नगर निवासी पहलवान पवन धामा ने दो स्वर्ण पदक जीते। फाइनल मुकाबले में पवन धामा ने इंटरनेशनल पहलवान अमलेश यादव को 10-0 अंकों के बडे़ अंतर से एक तरफा हराया। पवन ने बागपत जनपद का नाम रोशन किया। शनिवार को नगर आगमन पर पहलवान पवन धामा के आवास पर सुबह से शाम तक बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा रहा।