फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 को दिल्ली कूच करेंगे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दिल्ली में 15 जून को होने वाली महापंचायत में जिले से बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए कार्यकर्ता 14 जून को दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन

कर्ज माफी का झूठा वादा करने, मध्य प्रदेश में किसानों पर गोली बारी करने सहित कई मामलों को लेकर भाकियू 15 जून को दिल्ल के जंतर मंतर पर धरना देकर महापंचायत करेगी। राष्ट्रीय आह्वान पर आयोजित इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति तय की। उन्होंने बताया कि दिल्ली की महापंचायत में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता 14 जून की शाम को पीलीभीत से छह बजे रवाना होंगे। छोटी लाइन की ट्रेन से शाहजहांपुर पहुंचेंगे और शाहजहांपुर से ट्रेन बदलकर दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि महापंचायत में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने के लिए क्षेत्र में भी भ्रमण किया जा रहा है साथ ही बैठकों के माध्यम से भी किसानों व कार्यकर्ताओं से अपील की जा रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। न तो अभी तक कर्ज माफ किया है और न ही किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाया है। वहीं बिचौलियों के माध्यम से गेहूं खरीद कर लक्ष्य पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें