पीलीभीत। वृद्धा सेवा संस्थान की नई कार्यकारिणी गठित होने से पदाधिकारियों में विवाद बढ़ता जा रहा है। अब वर्तमान कमेटी ने बैठक कर पर्व पदाधिकारियों पर बैंक से धनराशि निकालने की आरोप लगाया है।
वृद्ध सेवा संस्थान कमेटी की बैठक बुधवार को संस्थान में हुई। इसमें सदस्यों ने सात अप्रैल को चुनाव के बाद नई कमेटी गठित होने के बाद भी पूर्व कमेटी द्वारा बैंक खातों का संचालन स्वयं करने एवं बैंक से धनराशि निकालने का आरोप लगाते हुए निंदा की गई। सदस्यों ने कहा कि ऐसा करना न हो उनका हक है, न ही कानून सही है और न ही नैतिकता की दृष्टि से सही है। मंत्री अश्वनी कुमार ने कहा कि पूर्व कमेटी के छह पदाधिकारियों मेें से चार पदाधिकारी व 12 में से नौ सदस्य चुनाव को सही और संस्थान हित में मानते हैं इसके बाद भी चंद तत्कालीन पदाधिकारी इससे मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को संबंधित बैंको से संपर्क कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा। इसके बाद भी यदि खातों से लेनदेन न रुका तो डीएम एसपी से मिलकर समस्या रखी जाएगी। बैठक में कैलाश चंद्र अग्रवाल, अश्विनी कुमार, हरीशंकर अग्रवाल सहित कई लोग थे।