फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली पर ईको मालिको ने की डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। चेकिंग के नाम पर यातायात पुलिस पर डीएम के नाम पर अवैध वसूली करने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए वाहन मालिकों ने डीएम से संयुक्त शिकायत की है। वाहन मालिक संजीव, शरद, कमल, राजा, अजय आदि ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि पीलीभीत से बरेली जाने वाले पचास से अधिक ईको वाहनों से यातायात टीएसआई और उनका स्टाफ जिलाधिकारी के नाम से प्रति वाहन के हिसाब से पांच सौ रुपये प्रति माह के हिसाब से वसूलते है। इसके अलावा मैजिक चालकों से भी वसूली की जाती है। आरोप यह भी कि है कि सोमवार सुबह ईको मालिक संजीव बरेली से अपना वाहन लेकर नौगवां चौराहे पहुंचे। यहां टीएसआई द्वारा महीना पूरा होने पर रुपये की मांग की गई। नहीं देने पर मारपीट करते उनका वाहन सीज कर दिया गया। ईको संचालकों ने यातायात प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है। मंडलायुक्त को भी इस मामले में शिकायती पत्र भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें