फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

87 पेड़ो के कटान की अनुमति पाने को पीडब्ल्यूडी को जमा करने होंगे दस लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। भड़रिया मोड़ पर पीडब्ल्यूडी की ओर से बनवाए जा रहे पुल में बाधक बन रहे 87 पेड़ो का कटान करने की अनुमति पाने के लिए विभाग को 10 लाख रुपये सामाजिक वानिकी कार्यालय में जमा करने होंगे। रेंजर ने मौके का निरीक्षण कर एस्टीमेट सामाजिक वानिकी के प्रभागीय निदेशक कार्यालय भेज दिया गया है। बरेली रोड पर भड़रिया मोड़ के पास रपटुआ नदी का पुल पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाया जा रहा है। पुल के निर्माण में वन विभाग द्वारा लगवाए गए यूकेलिप्टस के 87 पेड़ बाधा बने हुए हैं। इसका समाधान निकालने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार राणा ने बीते माह एक पत्र सामाजिक वानिकी के प्रभागीय निदेशक को लिखा था। जिसमें इन पेड़ों को कटवाने की अनुमति मांगी गई थी। प्रभागीय निदेशक संजीव कुमार ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को पेड़ों की कीमत जमा करने के बाद अनुमति देने की बात कही थी। अब इसको लेकर रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने पेड़ों की कीमत जमा करने की हामी भरी। जिसके बाद पेड़ों के कटान की अनुमति को लेकर कार्रवाई की शुरूआत की गई। डीएफओ के निर्देश पर रेंजर हसीब बेग ने पेड़ो की कीमत का आंकलन किया। इसमें पेड़ों की कीमत 10 लाख रुपये निकली है। इसका एस्टीमेट बनाकर सामाजिक वानिकी के प्रभागीय निदेशक कार्यालय भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि रुपये जमा करते ही अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें