फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और बच्चों सहित वैन छोड़कर भागे ड्राइवर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। परिवहन विभाग की टीम ने बीसलपुर और शहर में चेकिंग अभियान के दौरान स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान वाहनों में गैस किट लगी मिली। कई ऐसे वाहन थे, जिनमें बच्चे दोगुने बैठा रखे थे। इस पर एआरटीओ ने सख्ती दिखाई तो चालक स्कूल वाहन छोड़कर भागने लगे। हालांकि उन्हें पकड़ लिया गया। एलपीजी लगे स्कूली वाहन सीज करने के साथ ही अन्य का चालान कर हिदायत दी गई कि अगर अगली बार नियम तोड़ते मिले तो वाहन सीज कर दिया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन अमिताभ राय ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि बीसलपुर और शहर में मानकों को अनदेखी कर बच्चों की जान से खिलवाड़ करने वाले कई स्कूली वाहनों की जांच की गई। इस दौरान जिन वाहनों में एलपीजी लगी थी चालक ने भागने का प्रयास किया उनको मौके पर पकड़ लिया गया। टीम को जांच में पांच स्कूली वैन की सीट के नीचे एलपीजी किट लगी मिली। सभी को सीज कर दिया गया। इसके अलावा पांच स्कूली वाहनों का चालान किया गया। इनमें कुछ का परमिट रिन्यूवल नहीं था। कुछ स्कूली वाहनों में मानक से अधिक बच्चे बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें