फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा/पीलीभीत। सीमावर्ती क्षेत्र में दो सप्ताह से कम हुई चहलकदमी के बाद एक बार फिर तेंदुए ने आबादी की ओर रुख किया है। रविवार रात जंगल से बाहर निकला तेंदुए नौजल्हा क्षेत्र के अंतर्गत नोमेंस लैंड के निकट बसी नेपाली कालोनी की सीमा में पहुंच गया। तेंदुए ने झोपड़ीनुमा घर में घुसकर बकरी को निवाला बना लिया। आहट पर जागे परिजनों के शोर शराबा करने पर तेंदुआ जंगल की ओर निकल गया। बराही रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र में लंबे समय से आतंक का पर्याय बना तेंदुआ ग्रामीणों के साथ टाइगर रिजर्व प्रशासन के लिए मुसीबत बना हुआ है। आधा दर्जन गांव की आबादी में दस्तक देकर तेंदुआ मवेशियों को निवाला बनाने में जुटा है। तेंदुए की सक्रियता के बाद गंभीर हुए टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने की योजना बनाकर क्षेत्र में एक पिंजरा लगा दिया। इधर पिंजरे की कैद से दूर तेंदुआ आबादी क्षेत्र में दस्तक देकर मवेशियों को अपना निवाला बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें