फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन से बौखला गई है भाजपा: हाजी रियाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत।। समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत सोमवार को मोहल्ला बाग गुलशेर खां में सभा की गई। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद ने सपा सरकार में हुए कार्यों केे गिनाया।
विज्ञापन

उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिए बयान को लेकर कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री बौखलाहट में बयान दे रहे हैं। इस गठबंधन की घोषणा से पूर्व में गोरखपुर लोकसभा के उपचुनाव में उनका किला ध्वस्त हो चुका है। भाजपा को जिस तरह से जनता ने गोरखपुर, फूलपुर, नूरपुर और कैराना में सबक सिखाया था, उसी तरह से अब लोकसभा चुनाव में भी होगा। पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा केंद्र की भाजपा सरकार अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं कर सकी है। सिर्फ जुमलेबाजी की जा रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, असलम जावेद अंसारी, हरनाम सिंह यादव, डिंपल गौड़, कांति बहेलिया, शेर सिंह यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें