बीसलपुर-बरेली मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू
भड़रिया मोड़ पर निर्माणाधीन पुल के पास बनाए अस्थाई मार्ग के बह जाने से बंद थी रोडवेज सेवा
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। बरेली रोड के भड़रिया मोड़ पर नया बाईपास रोड शुरू हो जाने से रोडवेज बसों का संचालन भी पूर्व की भांति शुरू हो गया है, इससे यात्रियों केा काफी सुविधा हो गई है।
बताते चलें कि 15 अगस्त की रात में बाढ़ के पानी से बरेली रोड के भड़रिया मोड़ पर रपटुआ नदी का बाईपास रोड पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था, इससे उधर का आवागमन ठप हो गया था। प्राइवेट बसें तो नवाबगंज होकर बरेली आने जाने लगी थीं लेकिन रोडवेज बसें बंद हो गई थीं। इसके साथ ही इधर से गुजरने वाली रोडवेज बसों का संचालन भी बंद हो गया था। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत होने लगी थी, अब चूंकि नया बाईपास रोड चालूू हो गया है, इसलिए रविवार से इधर से रोडवेज बसों का संचालन भी पूर्व की भांति शुरू हो गया है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा हो गई है।