फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका वर्मा मिस फ्रेशर का मुकुट पहनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित फ्रेशर पार्टी में छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। साथ ही प्रियंका वर्मा को मिस फ्रेशर का मुकुट पहनाया।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कालेज में शनिवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। इसका शुभारंभ कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश चंद जैन, सचिव राहुल जैन एवं कोषाध्यक्ष अंकुश जैन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने मनमोहक कव्वाली, म्यूजिकल चेयर गेम प्रस्तुत कर दर्शकों की की तालियां बटोरी। निर्णायक मंडल ने सामान्य ज्ञान, भाषण परिधान प्रस्तुतीकरण के आधार पर प्रतियोगी छात्राओं में से चयन किया। इसमें बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंका वर्मा मिस फ्रेशर चुनी गयी। बी काम प्रथम वर्ष की छात्रा नगमा द्वितीय एवं बीए प्रथम वर्ष की शिवानी तृतीय रही। निर्णायक मंडल में मंजू, सुरभि, टीना एवं सविता रही। प्राचार्य डॉ. आर के जैन ने प्रबंध समिति एवं स्टाफ का आभार जताया। इस दौरान डॉ. प्रभा अग्रवाल समेत सभी शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें