फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवहा ने 24 घंटे में लील ली 50 एकड़ कृषि भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
04 पीबीटीपी36
विज्ञापन

देवहा ने 24 घंटे में लील ली 50 एकड़ कृषि भूमि
कई परिवारों की पूरी तरह नदी में समा चुकी भूमि
नदी कटाने से बचाव को काफी धीमी गति से हो रहा कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया (पीलीभीत)। देवहा नदी का जलस्तर कम होने से कटान तेज हो गया है। पिछले 24 घंटों में नदी ने खलीनवादा, तुर्कपुर बढ़वार, नगरिया कॉलोनी, हिमकनपुर, मझलिया, बरादुनवा, जगत के निकट करीब 50 एकड़ भूमि का कटान कर लिया है। बरादुनवा जगत क्षेत्र में वर्षों से अपने खेतों में घर बनाकर रह रहे छह परिवारों की सभी जमीन नदी में समा जाने से उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, उनके पक्के मकान भी नदी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर रह गए हैं।
नदी कटान करती हुई घरों की ओर तेजी से बढ़ रही है। कटान को रोकने के लिए बाढ़ खंड विभाग द्वारा लकड़ी के बल्लियां लगा कर कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। पिचिंग बनाने वाले ठेकेदार और लेबर की लेटलतीफी के चलते नदी तेजी से कटान करती हुई घरों की तरफ बढ़ रही है। नदी के तेज गति से हो रहे कटान से घबराकर पीड़ित ग्रामीणों ने तहसील दिवस में पहुंच कर कटान को रोकने के लिए एसडीएम राकेश कुमार से मिलकर ठेकेदार द्वारा अधिक लेबर लगवाकर जल्द से जल्द बचाव कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव जगत, बरादुनवा में अपने खेतों में पक्के मकान बनाकर किसानी कर रहे इकबाल सिंह, परहलाद सिंह, गुरुनाम सिंह, दलबीर कौर, अवतार सिंह, जगतार सिंह, तरसेम सिंह, मुख्तार सिंह, निर्मल सिंह, अनूप सिंह आदि ने बताया कि बह वर्षों से अपने खेतों में मकान बनाकर खेती किसानी कर रहे हैं। उनकी लगभग 300 बीघा जमीन अब तक देवहा नदी में कटान के चलते समा चुकी है। अब तो सिर्फ मकान ही बाकी बचे हैं। नदी के तेज कटान को देखकर सभी लोग भयभीत हैं। एसडीएम राकेश कुमार ने पीड़ितों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें