फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की धूप और बादलों के बीच बढ़ी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर छाए बादल और हल्की धूप के कारण शनिवार को भी मौसम में भारी उमस रही। दिन की शुरुआत ठंडी हवाओं के झोंकों के साथ हुई तो लोगों ने कुछ राहत महसूस की। सुबह से बारिश होने की संभावना जताई जा रही लेकिन शाम तक बूंदाबांदी भी नहीं हुई। दोपहर में लोगों को गर्मी में उमस के कारण मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी और उमस के चलते इन दिनों सड़कों पर निकलना लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी सुबह बादल छाए दिखे और हवाएं भी चल रही थीं। इस बीच रोज की तरह दोपहर में आसमान में खिली धूप से मौसम में उमस बढ़ गई। इसके बाद लोग गर्मी से बेहाल दिखाई दिए। चंद कदम चलने पर उनके शरीर से पसीना टपकने लगता। शाम पांच बजे के बाद तो हालात और बिगड़ गए। धूप जाते ही मौसम में भारी उमस बढ़ गई। लोग घरों के बाहर व छतों पर बैठकर हवा चलने के इंतजार करते दिखाई दिए। उमस के कारण घरों में रखे कूलर व पंखे भी राहत नहीं दे सके। गर्मी में उमस से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। रोजाना मौसम में बदलाव होता दिखता है पर बूंदाबांदी नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें