फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक करने से ट्रक पलटा, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। बुधवार को दोपहर के समय बागपत की तरफ से वाया दिल्ली सहारनपुर हाइवे से ईंट ढोने वाले दो ट्रक तेज गति के साथ लोनी की और जा रहे थे। ग्राम डूंडाहैड़ा से आगे ओवर टेक करते के चक्कर में दोनों ट्रक आपस में टकरा गए और एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उसमें सवार चालक पिंटू, निवासी लोनी एवं हेल्पर अरुण, इंतजार सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अन्य वाहन सवारों ने लोनी के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। बाद में क्रेन मंगवाकर ट्रक मालिकों ने ट्रकों को हटवाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें