खेकड़ा (बागपत)।
नगर में आयोजित धार्मिक पाठशाला में मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नगर के छोटा बाजार स्थित श्री शांति नाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में बुधवार को बच्चों की धार्मिक पाठशाला का जैन ज्योति मिलन के तत्वावधान में आयोजन किया। इस दौरान नीतू जैन ने बच्चों को धार्मिक शिक्षा का ज्ञान कराया। धार्मिक पाठशाला में 12 बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चे मंदिर में रखे धार्मिक ग्रंथों को सजाने में भी दिन भर जुटे रहे। साथ ही धार्मिक पाठशाला में बच्चों ने धार्मिक लिखित परीक्षा दी। नीतू जैन ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान बीना जैन, रीना जैन, नीतू जैन, पूनम जैन, मधु जैन, संगीता जैन, जय रानी जैन आदि मौजूद रही। ब्यूरो