खेकड़ा। नगर क्षेत्र में फादर्स डे पर बच्चों ने अपने पिताओं को उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया। फादर्स डे के चलते रविवार को दिन भर गिफ्ट आदि की दुकानों पर खरीदारी के लिए दिन भर बच्चों की भीड़ लगी रही। सभी बच्चे मनमोहक उपहार खरीदने में मशगूल रहे। बच्चों ने उपहार अपने पिताओं को भेंट करके उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया। पिताओं ने भी अपने-अपने बच्चों की लम्बी आयु और उज्जवल भविष्य की कामना की।