फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा का जल स्तर बढ़ा, धनाराघाट पर बना पांटून पुल हटाना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
टुल्ला : पांटून पुल हटने से बढ़ी ट्रांस शारदा की दूरी
विज्ञापन

अब 30 की जगह चलना होगा 130 किमी
शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने से रविवार से बंद होगा पुल पर आवागमन
- मंजूरी नहीं मिलने से नावों का भी शुरू नहीं हो सकेगा संचालन

अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के शारदा नदी पार के लोगों को अब तहसील मुख्यालय आवागमन को तीस की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। वजह शारदा नदी पर बनाया गया पांटून पुल नदी का जलस्तर बढने से हटाना शुरू कर दिया गया गया है। स्वीकृत न मिलने से नदी में नाव का संचालन भी शुरू नहीं किया जा सकता है, इससे चलते क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है।
तहसील क्षेत्र के शारदा पार गांवों में आवागमन को शारदा नदी पार करनी पड़ती है। नदी पर हर साल बरसात के बाद पांटून पुल बनाया जाता है और बाढ़ की आशंका पर 15 जून को पुल हटाने की तिथि निर्धारित है। पांटून पुल हटने के बाद ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोगों को तहसील मुख्यालय आवागमन को संपूर्णानगर, पलिया, मैलानी, खुटार होते हुए 30 की जगह 130 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है। इधर, पिछले तीन दिनों से शारदा नदी में अचानक बढ़े जलस्तर से पुल से आवागमन बंद हो गया। पीडब्लूडी के जेई मुकेश कुमार ने बताया कि शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुल को हटवाना शुरू कर दिया गया है। रविवार से पुल से पूरी तरह आवागमन बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
नाव की सुविधा न मिलने तक पूरी तरह बंद रहेगा आवागमन
पूरनपुर। पांटून पुल हटने के बाद शारदा नदी ऊफान पर न होने पर नदी में नावों का संचालन कराया जाता है। इससे कई किलोमीटर दूरी पैदल तय कर लोग नाव से नदी को पार करते थेे। इस बार विभाग की ओर से पुल हटने के बाद नाव की सुविधा शीघ्र सुचारु नहीं की जा सकेगी। इसकी जानकारी पर क्षेत्र के लोगों में रोष है। जेई मुकेश कुमार ने बताया कि नावों के संचालन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृत मिलने के बाद ही नदी में नावों का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें