फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलीनगर के लोगों ने बिजली घर में की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
21 पीबीटीपी 19
विज्ञापन

कलीनगर के बिजली घर में की तालाबंदी
लो वोल्टेज की समस्या का समाधान न होने पर फूटा गुस्सा
एसडीओ ने आठ दिन में सुधार का दिया आश्वासन तो माने
अमर उजाला ब्यूरो
जमुनिया।
लो वोल्टेज की समस्या का लंबे समय बाद भी समाधान न होने पर कलीनगर के लोगों का गुस्सा सोमवार को बिजली विभाग पर फूट पड़ा। एकत्र लोगों ने बिजली घर पहुंचकर ताला बंदी कर दी। इसके बाद विद्युत विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वहीं पर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। लोगों का आरोप था कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुध नहीं ली जा सकी है।
विज्ञापन

कलीनगर के वार्ड नंबर तीन इलाके में काफी समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। जिससे घरेलू एवं व्यावसायिक कार्य बाधित हो रहे हैं। इसकी कई बार लोगों ने बिजली घर आकर शिकायत दर्ज कराई। हर बार उनको सिर्फ आश्वासन देकर टाल दिया गया। उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। रमजान माह के दौरान भी इसको बेहतर करने के लिए कहा गया, लेकिन इस बार भी सुध नहीं ली गई। हालात यह है कि न तो पंखा सही ढंग से काम करता है, न ही बिजली से जुड़े अन्य उपकरण। सोमवार को काफी संख्या में महिलाएं, पुरूष और बच्चे बिजली घर पहुंच गए। जिसके बाद बिजली घर के कार्यालय में कर्मचारियों को बाहर निकालकर ताला बंदी कर दी। एकत्र लोग कार्यालय के बाहर ही विद्युत उपकेंद्र परिसर में धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। दोपहर बाद सूचना लिमने पर एसडीओ, जेई मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी आरपी सिंह भी पुलिस बल के साथ आ गए। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। जिसमें आठ दिन में कोई न कोई पुख्ता बंदोबस्त करने का आश्वासन देकर शांत कराया गया। एसडीओ के आश्वासन पर लोग शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में शाहिद रजा, खुर्शीद, रियाजुद्दीन, सईदुल रहमान, मोहम्मद यामीन, अकील अहमद, सादिक अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें