फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली आक्रोश रैली को सफल बनाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में कांग्रेस नेत्री भगवती देवी के आवास पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिलाध्यक्ष राम कुमार सिह के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली जन आक्रोश रैली को सफल बनाने की। इसमें वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है। व्यापारी, किसान, मजदूर परेशान हैं। महंगाई चरम पर है। भ्रष्टाचार घटने के बजाय कई गुना अधिक बढ़ गया है। पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं। पार्टी नेताओं ने क्षेत्र के गांवों में संपर्क कर लोगों से जन आक्रोश रैली में पहुंचने की अपील की। इस बैठक की अध्यक्षता चंदगीराम शर्मा ने की। संचालन भगवती ने किया। इसमें नगर अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, देवेंद्र चौहान, हरबीर सिंह, घनश्याम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें