खेकड़ा (बागपत)।
महावीर जयंती पर नगर क्षेत्र में भगवान महावीर रथ यात्रा श्रद्धा उल्लास पूर्वक निकाली। इसमें मन मोहक झांकियां बैंडबाजों भी साथ रहे।
बृहस्पतिवार को भगवान महावीर की पावन जयंती भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक मनाई। इस मौके पर सुबह सात बजे जैन मिलन ने नगर में प्रभात फेरी एवं पालकी यात्रा निकाली । इसके पश्चात सुबह दस बजे रथ यात्रा श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से शुरू हुई। इसमें ख्वासी के रूप में भगवान की मूर्ति के साथ रथ पर बैठने का सौभाग्य प्रासुक जैन, सारथी सुमेर चंद जैन, भगवान को चवर ढुलाने का सौभाग्य विदित जैन एवं शुभम जैन को प्राप्त हुआ। रथ यात्रा बड़ा जैन मंदिर से शुरू होकर गांधी प्याऊ, पुलिस चौकी चौराहा से होकर जैन कॉलेज मार्ग स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में पहुंची। इसके पश्चात वहां से शाम के समय वापस बड़ा जैन मंदिर में समाप्त हुई। रथ यात्रा में शामिल बैंड बाजे, भजन कीर्तन मंडली एवं भक्त भगवान महावीर को समर्पित भक्ति गीतों का गुणगान करते चले । जैन समाज के प्रधान जिनेश कुमार जैन, मिलन अध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन, भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर के प्रधान प्रवीन जैन, सतीश जैन, विनय कुमार जैन, विरेंद्र जैन, अमित जैन, दीपक जैन, अशोक जैन, मनोज जैन, अंकुश जैन, आकाश जैन, अमित जैन टिंकू, अजीत जैन, नरेश चंद जैन, अरुण जैन, राजेश कुमार जैन, संजय जैन, साहिल जैन, नीतू जैन, रेखा जैन, शोभा जैन, जयरानी जैन, कमलेश जैन, रीना जैन आदि रहे।
दूसरी तरफ श्री शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर में रात्रि के समय भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर नन्हे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिया। सभी बच्चों को श्रीचंद जैन परिवार द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया।