बाघों के खौफ में जीते है गांव शिवपुरिया के लोग
गांव में कच्ची गलियां होने से होता है जलभराव
अमर उजाला महाचौपाल
09 पीबीटीपी 16, 17
अमर उजाला ब्यरो
न्यूरिया(पीलीभीत)। टाइगर रिजर्व से सटी ग्राम पंचायत न्यूरिया खुर्द उर्फ शिवपुरिया में लोग हर समय बाघों के खौफ में जीते हैं। गांव की गलियां आज भी कच्ची हैं। बरसात के दिनों में गांव में लोगों का निकला भी दूभर हो जाता है। बंगाली समुदाय की महिलाएं बीड़ी बनाकर जीवन यापन कर रही है।
जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत न्यूरिया खुर्द उर्फ शिवपुरिया जंगल नजदीक होने के कारण लोग बाघों के खौफ में जिंदगी गुजार रहे हैं। लोग खेतों में समूह बनाकर काम करने के लिए घरों से निकलते हैं। इस 21 सौ की आबादी बाले ग्राम पंचायत न्यूरिया खुर्द उर्फ शिवपुरिया में नाली, खड़ंजा व सीसी रोड तो बने हैं, लेकिन अधिकांश गलियां अभी भी कच्ची हैं। इन नालियों में कीचड़ भरा रहता है। बरसात के दिनों में गांव वालों का निकलना भी दूभर हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय जाने वाले रास्ते पर जलभराव होने के कारण बच्चों को स्कूल आने में दिक्कत होती है। विद्यालय के चारों ओर कूढ़े के ढेर लगे हुए हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में 25 गलियां है। जिसमें अधिकांश गलियों व नालियों को बनाया जा रहा है। जो गली कच्ची हैं उन्हें भी जल्द ही पक्का करवा दिया जाएगा।
ग्राम पंचायत की 21 सौ आबादी और 1253 वोटर हैैं। गांव में आंगनबाड़ी केंद्र न होने से महिलाओं को पोषण संबंधी भी कोई जानकारी नहीं मिल पाती है। ग्राम पंचायत में पिछली पांच सालों से निर्माणाधीन राजीव गांधी सेवा केंद्र का निर्माण पूरा नहीं हो सका। राजीव गांधी भवन परिसर में कूड़े कचरे और गोबर के ढेर लगे हुऐ हैं। परिसर में लोगों ने कब्जा कर पशु बांध रहे हैं।
000
सूरत-ए-हाल
शौचालय 138
शौचालय प्रस्तावित 350
प्रधानमंत्री आवास 10
प्रस्तावित 254
प्राथमिक विद्यालय एक
राजीव गांधी केंद्र एक
सोलर लाइट 12
सरकारी हैंडपंप 30
स्ट्रीट लाइट 25
सफाई कर्मी एक
जॉब कार्ड 352
अंत्योदय राशन कार्ड 84
राशन कार्ड 246
000
09 पीबीटीपी 18
गांव के चहुंमुखी विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सभी पात्र लाभार्थियों को आवास दिलाएं जा रहे हैं। गरीब विधवा और विकलांग को शौचालय दिए गए हैं। सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराया जा रहा है।
-नरेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान न्यूरिया खुर्द उर्फ शिवपुरिया