अपराधियों पर शिकंजा कसने को बदले गए थानेदार
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। एसपी कलानिधि नैथानी ने मंगलवार को लंबे समय बाद थानाध्यक्षों की बदली की है। शहर कोतवाल एसके सिंह को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। इनके स्थान पर एसएचओ न्यूरिया जसपाल सिंह ग्वाल को शहर कोतवाल बनाया है।
क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार वर्मा को न्यूरिया थानाध्यक्ष, योगेंद्र पाल शर्मा को पूरनपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया है। एसआई वीके पटेल को गजरौला एसओ, राजकुमार भारद्वाज को सेहरामऊ उत्तरी और रूम सिंह वघेल को जहानाबाद थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। एसआई बालकराम को जिरौनिया चौकी प्रभारी, सुनील कुमार शर्मा को एसएसआई बरखेड़ा, अनिल कुमार सिंह को एसएसआई कोतवाली, कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार सिंह को एसएसआई सुनगढ़ी बनाया गया है। इसके अलावा पूरनपुर कोतवाल नरेंद्र सिंह यादव, जहानाबाद इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह को क्राइम ब्रांच भेजा है। इसके अलावा कई सिपाहियों के भी कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर केपी सिंह, एसके सिंह और नरेंद्र सिंह यादव को पूर्व के प्रकरणों में गैर जनपद से प्राप्त विभागीय दंड प्रथक होने पर थानाध्यक्ष पद से हटाया गया है।