खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने बताया कि नगर के मुख्य बाजार, रेलवे रोड, जैन कॉलेज रोड, पाठशाला रोड समेत उक्त चार बाजारों को व्यवसायिक क्षेत्र घोषित किया गया है। इसके तहत नगर पालिका उक्त बाजार में में चौबीस घंटे साफ सफाई के लिए अभियान चलाकर विशेष ध्यान देगी। ताकि व्यवसायिक क्षेत्र साफ स्वच्छ रह सके। उन्होंने व्यापारियों से भी सहयोग करने को कहा। कचरा कूड़ा करकट कूडे़दान में ही डाले। और मार्ग अथवा नाली में किसी को भी कृड़ा न डालने दें।