खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार को क्षेत्र के ग्राम सांकरौद स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ चांदनी सिंह ने गर्भवती महिलाओं को जच्चा बच्चा को स्वस्थ रहने एवं उचित समय पर टीकाकरण कराने की जानकारी दी। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत होकर स्वस्थ रहना चाहिए। तभी बच्चा भी स्वस्थ होगा। समय समय पर स्वास्थ्य विभाग से संबंधित चिकित्सकों से जानकारी लेती रहे। इस दौरान डीपीओ अन्नपूर्ण गर्ग, सीडीपीओ बीना बजाज, सुपरवाइजर अल्का, नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के सचिव देवेंद्र धामा, ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह, बीडीओ कृपाल सिंह, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सतीश कुमार, फार्मासिस्ट संजीव सांगवान, रुपेंद्र शर्मा, सचिन शर्मा, अभिषेक समेत आंगनबाड़ी एवं ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।