खेकड़ा (बागपत)।
एमएम डिग्री कॉलेज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन छात्र वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की टीम ने बीए तृतीय वर्ष की टीम को हराया।
महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन बृहस्पतिवार को शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार ने कबड्डी प्रतियोगिता की दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मैच बीए द्वितीय एवं तृृतीय वर्ष के छात्र खिलाड़ियों के बीच खेला गया। इसमें बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों ने बीए तृतीय वर्ष के छात्रंो को 38 के मुकाबले 54 अंक लेकर हराया। जबकि रस्सा खींच में बीए तृतीय वर्ष के खिलाड़ियों ने बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों को शून्य के मुकाबले दो अंक लेकर हराया। इस दौरान शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता डॉ. सुनील धीमान, डॉ. भवानी रामचंद्रन, डॉ. मनोज कुमार, उदयभान द्विवेदी, देवेश शुक्ला, भूपेश कुमार, राजपाल सिंह, पुष्पेंद्र, रविंद्र कुमार, नकुल यादव, गौरव कुमार आदि रहे।