पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ
पीलीभीत। एलएच शुगर फैक्ट्री की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। गन्ना समिति में लगे शिविर का पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने शुभारंभ किया। बरेली से आई मेडिकल टीम ने मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं। शिविर में अपेक्षा से अधिक मरीजों के पहुंचने पर अफरातफरी मची रही।
गन्ना किसानों के परिवार एवं जनसामान्य को स्वास्थ्य सेवा देने के लिए शहर की एलएच शुगर मिल के तत्वावधान में सहकारी गन्ना समिति आयोजित नि:शुल्क चिकित्सक शिविर में बरेली के चिकित्सक टीम के डॉ. शाहिनी अली, डॉ. चंचल गंगवार, डॉ. मोहतशिम तौहीद, डॉ. अंकित राय, डॉ. रवि पांडेय, डॉ. शाकिब, डॉ. सीएल राठौर, डॉ. सीपी पटेल, डॉ. तराना साहनी, डॉ. नितिन अग्रवाल ने मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित कराई। इसमें जनरल चेकअप के साथ दंत, आंख, कान, हृदय रोग, फिजियोथैरेपी के अलावा मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान की गई साथ ही चश्मे भी वितरित किए गए। शिविर का शुभारंभ कर एसपी कलानिधि नैथानी ने एडीएम बृजकिशोर, डीसीओ राजेश्वर यादव, मिल जीएम आशीष गुप्ता, केवी शर्मा, जीपी गोयल, वाईके अग्रवाल आदि के साथ कैंप का भ्रमण चश्मा एवं दवाएं भी वितरित कीं। इस मौके पर सीओ सिटी धर्मसिंह मार्छाल, किफायत उल्ला, संजीव राठी, चिरंजीव गौर, समिति सचिव अतिराज, एससीडीआई केजी गौतम सहित कई लोग थे।