फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने गंगा स्नान कर उठाया धर्म लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में शनिवार को गंगा स्नान का पर्व श्रद्धा उल्लास पूर्वक मनाया गया। नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर स्थित श्री दुुर्गा मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं ने मां गंगा की आस्था के साथ विशेष पूजा की। भजन कीर्तन कर महिलाओं ने परिवारों की सुख शांति की मां गंगा से कामना की। साथ ही भजन के दौरान महिलाओं ने नृत्य किया। पुजारी गोपाल व्यास ने कहा कि गंगा स्नान करने से मां गंगा सभी के कष्टों को हर लेती है। साथ ही भंडारे का आयोजन कर प्रसाद बांटा। इस दौरान आरती, मीना, सोना, संतोष, भगीरथी, सुमित्रा, बाला, सुलोचना, ऊषा, मधु, कमलेश आदि रहीं। इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम सांकरौद, सुभानपुर के समीप यमुना तट पर पहुंचकर महिला, पुरुष और बच्चों ने यमुना में स्नान कर धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन

छपरौली/बागपत। कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना पर डुबकी लगाकर सूर्य देव को जलार्पित किया। मेले में बच्चों ने खरीददारी की। फैजपुर निनाना गांव में मानव धर्म सत्संग सेवा धामा में कार्मिक पूर्णिमा पर सत्संग और भंडारे का आयोजन किया । इसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के संस्थापक हरस्वरूप दास ने धर्मसभा को संबोधित किया। डॉ. वीरेंद्र तेजान, डॉ. राजीव, डॉ. सतेंद्र, रामेहर, जगपाल, हरपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें