फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मिलकर सुलझाए विवाद

विज्ञापन
पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मिलकर सुलझाए विवाद - फोटो : पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पीलीभीत।
विज्ञापन

जनपद के समस्त 14 थानों में माह के पहले शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जन सुनवाई कर शिकायतों के मौके पर निस्तारण कराने का प्रयास किया। सदर कोतवाली में सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल एसके सिंह ने जन सुनवाई की। यहां कुल 17 शिकायतें आई, जिनमें दस का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। अन्य में टीमें लगाई गई है।
सुनगढ़ी थाना में एसएचओ मुहम्मद कासिम ने शिकायतें सुनी। यहां कुल 15 शिकायतें आई, जिसमें से आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। उधर गजरौला एसएचओ नरेंद्र यादव ने फरियादियों को सुनकर राजस्व टीम की मदद से कार्रवाई की। यहां आई 21 शिकायतों में से दस का मौके पर समाधान हो सका। माधोटांडा में कलीनगर एसडीएम सूरज यादव, एसएचओ इंद्र सिंह ने जनसुनवाई की। सुबह दस से दो बजे तक आई दोनों शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया। इसके अलावा एएसपी रोहित मिश्रा भी देहात के थानों में जनसुनवाई कर समाधान कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन

अमरिया। तहसीलदार आशुतोष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में पांच शिकायतों में से चार का मौके पर निस्तारण कराया जा सका। इस मौके पर नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार, एसओ माधौ सिंह विष्ट आदि मौजूद रहे।
बिलसंडा। थाना समाधान दिवस में एसडीएम जेपी चौहान की अध्यक्षता में एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला ने फरियादियों को सुना। यहां आई दस में चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर कराया जा सका।
बीसलपुर/पूरनपुर। बीसलपुर कोतवाली में तहसीलदार विवेक मिश्रा की अध्यक्षता में कोतवाल मनोज त्यागी ने समस्याओं को सुना। यहां आई 14 में से पांच शिकायतों का निस्तारण कराया गया। उधर पूरनपुर में एसडीएम जितेंद्र बहादुर सिंह, सीओ अनुराग दर्शन, एसएचओ जयवीर सिंह ने जन सुनवाई की। यहां आई पांच में से दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। अन्य तीन में टीम मौके पर भेजी गई है, जोकि देर शाम तक कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन


डीएम-एसपी ने फरियादियों को सुना, फिर किया निरीक्षण
न्यूरिया।
समाधान दिवस में डीएम शीतल वर्मा, एसपी कलानिधि नैथानी ने समाधान दिवस में पहुंचकर पहले फरियाद लेकर आए लोगों को सुना। राजस्व टीम के साथ पुलिस को मौके पर भेजकर निपटारा कराने का प्रयास किया गया। यहां कुल 12 शिकायतें आई, जिसमें से सात का निस्तारण कराया गया। इसके बाद न्यूरिया थाना का निरीक्षण का साफ सफाई, अभिलेख रखरखाव और एनसीआर-एफआइआर में की गई कार्रवाई की जानकारी जुटाई। जिसमें व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली। सफाई व्यवस्था बेहतर मिलने पर एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल की सराहना की गई। एसपी ने रात्रि गश्त, वाहन चेकिंग, बैंक ड्यूटी, अपराधियों का सत्यापन आदि गंभीरता से कराने के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं को जल्द निपटाने को कहा गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें