फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पांच माह बाद भी नहीं मिली आधुनिक जांच की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सरकारी अस्पतालों में लोगों का सस्ता इलाज मुहैय्या कराने को सरकार पानी की तरह पैसा बहा रही है, लेकिन हीला हवाली के चलते गरीबों को इसका इलाज नहीं मिल रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों की अत्याधुनिक तरीके से जांच को करीब चार माह पूर्व लाखों रुपये की मशीनें भेजी गई थी, लेकिन आज तक यह पैथोलॉजी के कमरे में बंद हैं।
विज्ञापन

जिला पुरुष अस्पताल में करीब पांच माह पूर्व मरीजों को अत्याधुनिक जांच की सुविधा मुहैय्या कराने के लिए लाखों रुपये की जांच मशीनें भेजी गई थी। इन मशीनों को जिला पुरुष अस्पताल की पैथोलॉजी में स्थापित किया गया है। इन मशीनों के लगने के बाद मरीजों के खून की एक साथ 23 जांच आदि की सुविधा मिलने की बात कही जा रही है। शुरुआती दौर में आई मशीनों को लगाने में ही कई दिन बीत गए। इसके बाद कंपनी के इंजीनियरों द्वारा मशीनों को इंस्टाल भी कर दिया गया, लेकिन इसके बाद बिजली सप्लाई की समस्या आड़े आ गई। मार्च में काफी प्रयास के बाद बिजली सप्लाई की समस्या को भी दूर कर दिया गया। इन सबके बावजूद अभी तक यह जांच मशीनें मात्र शोपीस ही बनी हुई है। इसको लेकर जिला अस्पताल प्रशासन से जानकारी की गई तो पता चला कि पहले रीजेंट को लेकर समस्या आ रही थी। जो अब प्राप्त हो गया है, लेकिन अभी भी कुछ अन्य जीचों की जरूरत है। जिसके अभाव में इन मशीनों का संचालन नहीं किया जा रहा है। जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरसी शर्मा ने बताया कि पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में मशीनें इंस्टाल की जा चुकी है। कुछ अन्य जीचों की कमी है। जिनकी डिमांड भेजी गई है। जल्द ही अस्पताल में आधुनिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें