संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के चयन ट्रायल का आयोजन सोमवार को एसआरएम इंटर कॉलेज, बीसलपुर में हुआ। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे बालक वर्ग के प्रतिभागियों ने मैदान पर खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कॉलेज बिलसंडा, राजकीय इंटर कॉलेज ललौरीखेड़ा-पौटाकला, सव.भा. पटेल इंटर कॉलेज अमरा करोड़, चिरौजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत, एसवी सर्वोदय इंटर कॉलेज माधोटांडा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर समेत एसआरएम इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय स्तर के लिए 12 क्रिकेटरों का चयन किया गया। इनमें गौतम सिंह (सव.भा. पटेल इंटर कॉलेज, अमरा करोड़), देवांश पांडेय (चिरौजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज), मृत्युंजय पांडेय (एसवी सर्वोदय इंटर कॉलेज, माधोटांडा), अनरुद्ध चंद्रा, हिमालय, अभी कश्यप, सुभान व सुदीश (एसआरएम इंटर कॉलेज, बीसलपुर), पार्थ मिश्रा (गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कॉलेज, बिलसंडा), रोहित (राजकीय इंटर कॉलेज, ललौरीखेड़ा-पौटाकला), तनिष्क राना (ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज) और सार्थक शर्मा (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बीसलपुर) शामिल हैं।
आयोजन की जिम्मेदारी एसआरएम इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक गजेंद्र पाल सिंह ने संभाली। सहयोगी शिक्षकों में एसपी सिंह, अवधेश कुमार सक्सेना, नज्मुस सिराज और नवीन कुमार रहे। निर्णायक मंडल में प्रशांत शुक्ला व जयहिंद मौर्या शामिल रहे।
जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि चयनित पीलीभीत अंडर-19 विद्यालयी टीम 12 अक्तूबर से शाहजहांपुर में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।