फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आग से 12 घर जलकर राख

Fri, 25 Apr 2025 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव महादेव में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी स्रोत:  ग्रामीण
विज्ञापन
पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव महादेव में आग लगने से 12 घर जलकर राख हो गए। आग में दो बकरी जलकर मर गईं। जबकि दो पशु झुलस गए। नकदी समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने से पहले ही सब कुछ जलकर राख हो गया। राजस्व टीम ने 23 परिवारों के प्रभावित होना पाया। इसके अलावा दो अन्य जगहों पर करीब 50 एकड़ से अधिक क्षेत्र में खड़ी नरई जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे गांव महादेव के आबादी से कुछ दूरी पर बने घरों में आग लग गई। तेज हवा के चलते लगी आग से आसपास के सभी 12 से अधिक घर जलकर राख हो गए। गांव निवासी महेंद्र, राजेश, रामभरोसे, रंजीत, वीरेंद्र, डुकरा, पशुपाल, पप्पू, मीरा, विजय आदि का घरेलू सामान, नकदी आदि जलकर राख हो गया। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी टीम के साथ पहुंंचे। नायब तहसीलदार ने बताया कि आगजनी में 23 परिवार प्रभावित हुए है। दो बकरी की जलकर मौत हो गई। एक पड्डा और एक बकरी झुलसी है। आग से हुए नुकसान के आंकलन को लेखपाल को लगाया गया है। इसके अलावा बृहस्पतिवार दोपहर तेज हवा चलने के दौरान मंडी समिति और गांव मुझा के समीप नरई के खेतों में लाग लग गई। आग बुझाने को कई किसान पहुंचे। कई ट्रैक्टरों से आसपास की जमीन को जोतकर आग को रोकने की कोशिश की गई। फायर ब्रिगेड टीम भी पहुंची। मगर इससे पहले गांव मुझा के किसान सर्वजीत सिंह, बलजिंदर सिंह सहित 10 से अधिक किसानों के खेतों में खड़ी 50 एकड़ से अधिक क्षेत्र में खड़ी नरई जलकर राख हो गई।


आग से दो सौ एकड़ नरई जली, मचा हड़कंप
कलीनगर। तहसील क्षेत्र के मल्लपुर गांव की सीमा में नरई में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। हवा चलने आग काफी दायरे में फैल गई। आग की लपटें देख ग्रामीण एकत्र हुए और कृषि संसाधनों की मदद से आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। ग्रामीणों के अनुसार करीब दो सौ एकड़ नरई जल गई। गनीमत रही कि आग आबादी क्षेत्र की ओर नहीं पहुंच सकी। आग की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें