गेहूं की फसल पकने के साथ ही प्रशासन ने खरीद की व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। पहली अप्रैल से खरीद शुरू कराने के लिए खाद्य एवं विपणन विभाग द्वारा तैयार 116 क्रय केंद्र खोलने के प्रस्ताव को प्रशासन ने अनुमति प्रदान कर दी है।
तराई के इस कृषि प्रधान जनपद में गेहूं प्रमुख फसल है। ठंड और बारिश कम होने के कारण इस बार गेहूं की फसल भी जल्दी पकने की संभावनाएं जताई जा रही थीं। इसके लिए विभाग ने पिछले दिनों ही क्रय केंद्र खोलने को प्रस्ताव बनाकर प्रशासन को सौंप दिए थे। हालांकि इधर दो-तीन मौसम खराब रहने से गेहूं की कटाई अब कम से कम 10 दिन आगे बढ़ गई है, लेकिन विभाग गेहूं खरीद पहली अप्रैल से शुरू कराने की तैयारी में है। खाद्य एवं विपणन विभाग से भेजे गए क्रय केंद्रों को प्रशासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके तहत जिले में इस बार सात एजेंसियों के माध्यम से 116 क्रय केंद्र खोले जा रहे हैं। क्रय केंद्रों की स्वीकृति मिलने के साथ ही क्रय एजेंसियों ने हैंडलिंग व ट्रांसपोर्ट की व्यवस्थाएं भी शुरू कर दी हैं।
डिप्टी आरएमओ एसके यादव ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद पहली अप्रैल से की जानी है इसके लिए 106 क्रय केंद्र खोलने की स्वीकृति प्रशासन से मिल गई है।
21 लाख क्विंटल का रखा लक्ष्य
शासन ने गेहूं खरीद को जिले में 21 लाख क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित किया साथ ही गेहूं का समर्थन मूल्य 1525 रुपये तय किया गया है।
क्रय केंद्रों की स्थिति
-----------------------------
खरीद एजेंसी स्वीकृत गेहूं केंद्र
-----------------------------
खाद्य विभाग 11
पीसीएफ 34
यूपीएग्रो 04
यूपीएसएस 31
एसएफसी 10
केकेएन 05
एनसीसीएफ 07
एफसीआई 04
नेकाफ 10
योग 116