फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन अफसरों ने रातभर की जंगल की परिक्रमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जंगल में रात के दौरान होने वाले वन अपराधों को रोकने के लिए प्रमुख वन संरक्षक के निर्देश पर शनिवार रातभर विशेष अभियान चलाया गया। टाइगर रिजर्व में उच्च अधिकारियों और वाचरों ने जंगल क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर गश्त की। इस दौरान जंगल क्षेत्र में बिना अनुमति दौड़ रहे 11 ट्रक पकड़े गए। सख्ती के बावजूद जंगलों में अवैध घुसपैठ कर वन अपराधों की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। अपराधी रात में अधिक सक्रिय रहते है। प्रमुख वन संरक्षक के निर्देश पर शनिवार रात आठ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक प्रदेश् ाभर के जंगलों में विशेष अभियान चलाया गया। इस पर टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एच राजा मोहन, डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार के अलावा एसडीओ और रेंज के अफसरों ने जंगल क्षेत्रों में भ्रमण किया। डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार रातभर जंगल क्षेत्र में गश्त की गई। इस दौरान वन अपराध से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई, लेकिन बिना अनुमति जंगल क्षेत्र में घुसे करीब ग्यारह ट्रकों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें