बीसलपुर। गांव लाड़पुर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा की पत्नी ने गन्ना आयुक्त को पत्र भेजकर गन्ने की पर्चियां न मिलने पर 28 फरवरी को समिति परिसर में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। सेवानिवृत्त दरोगा कृष्णपाल गंगवार की पत्नी चंपा देवी ने बताया कि उनकी पांच एकड़ जमीन में गन्ना खड़ा है लेकिन उन्हें अभी तक केवल दो पर्चियां ही मिल पाई हैं। पर्चियों के लिए वह लगातार समिति कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। खेत में खड़ा गन्ना सूख रहा है। चंपा ने चेतावनी दी है कि यदि 27 फरवरी तक उन्हें पर्चियां नहीं मिलीं तो वह 28 फरवरी को गन्ना विकास समिति परिसर में आत्मदाह कर लेंगी। इस बाबत समिति सचिव आरपी कुशवाहा ने बताया कि पर्चियों के निर्गमन का कार्य कंप्यूटर रूम से नियमानुसार हो रहा है। इसमें सचिव की कोई भूमिका नहीं है।