बीसलपुर। राष्ट्रीय किसान परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। वह सोमवार रात मोहल्ला शिवाजीनगर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। तोगड़िया ने कहा कि पूरे देश का किसान हमारे साथ है। मोदी सरकार ने किसानों को उनकी फसल का पूरा मूल्य नहीं दिया है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया, इसलिए उन्होंने मोदी का साथ छोड़ दिया है और अपनी अलग पार्टी बना ली है। उनकी सरकार बनने पर किसानों को फसल में आने वाली लागत से डेढ़ गुना मूल्य दिया जाएगा। अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा, कानून व्यवस्था ढर्रे पर लाई जाएगी। लोगों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। उनकी परिषद देश के लाखों किसानों के लिए गांव-गांव घूमकर किसानों की समृद्धि और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस मौके पर मुनेंद्र गंगवार, मुरारीलाल गंगवार, हरपाल लोधी, श्रीपाल दिनकर, हरप्रसाद गंगवार, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कालीचरन गंगवार, शकुंतला देवी, ममता गंगवार, प्रमोद कुमार, उमेश चंद्र, जितेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे। तोगड़िया यहां एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।