फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल हो रहा हिंदू

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का गांव राहुलनगर में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में कहा गया कि समय-समय पर बनने वाली सरकारें हिंदू समाज का उपयोग कर वोट तो हासिल कर रही हैं, लेकिन समाज के लिए कुछ खास नहीं हो पा रहा है। इसे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बर्दाश्त नहीं करेगी। सम्मेलन में परिषद के संरक्षक प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व में सरकार बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के उत्तराखंड, मेरठ और ब्रजप्रांत के गोरक्षा प्रमुख केके सक्सेना ने कहा कि राजनीतिक दल हिंदू समाज का वोट हासिल कर सरकार तो बना लेते हैं, लेकिन फिर हिंदू समाज के हित के कार्य नहीं करते। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज का वोट वही हासिल करेगा जो समाज के हित की बात करेगा। संगठन के प्रांत उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश मिश्र ने एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि परिषद के संरक्षक प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व में सरकार बनाने की जरूरत है। तभी समाज के लिए कुछ कार्य हो सकेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता परिषद के जिला संरक्षक डॉ. प्रमोद खंडेलवाल और संचालन विभाग संगठन मंत्री मुनिराज सिंह ने किया। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री रूम सिंह यादव, अर्पित, विपिन सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष रामविनोद, डॉ. मुनीता सिंह, जिला मंत्री सुनील वर्मा, संजय यादव, अनुज यादव, राहुल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें