फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौसे आजम जिंदाबाद के नारों से महक उठी फिजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौसे आजम जिंदाबाद के नारों से महक उठी फिजा
विज्ञापन

जिले भर में शान-ओ-शौकत से मनाया गया जश्न-ए-गौसे आजम
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। हुजूर गौसे आजम की याद में जिले भर में जुलूस-ए-गौसिया निकाल कर लोगों ने अपनी अकीदत का इजहार किया। जगह-जगह फातेहाख्वानी और लंगर किया गया।
बुधवार को सुबह 11 बजे शहर के मोहल्ला भूरे खां स्थित दरगाह आलिया हशमतिया से जुलूसे गौसिया का आगाज सज्जादानशीन मौलाना जरताब रजा खां की कयादत में हुआ। जुलूस बेलों का चौराहा, कमल्ले चैराहा, जुगनू का पाकड़, शाहजी मियां की दरगाह, छोटी मार्केट, शरीफ खां चैराहा, रंगीलाल चैराहा, छीपियान मस्जिद, लाल रोड, सुनहरी मस्जिद, जेपी रोड, पकड़िया, पंजाबियान, फीलखाना, आयुर्वेदिक कॉलेज, जामा मस्जिद होता हुआ हशमत नगर आकर समाप्त हुआ। जुलूस में गौसे आजम जिंदाबाद के नारों से फिजा महक उठी। जगह-जगह उलेमा ने तकरीरें कीं। मौलाना बुरहान रजा खां ने कहा कि पीराने पीर दस्तगीर हुजूर अब्दुल कादिर जीलानी महबूबे सुबहानी हुजूर गौस पाक की जिंदगी बेशुमार करामतों से भरी हुई है। गौस पाक के चाहने वाले उन्हें सच्चे दिल से जहां याद कर लेते हैं गौस पाक की मदद उन्हें पहुंचती है। उन्होंने गौस पाक की जिंदगी के तमाम पहलुओं पर रोशनी डाली। जुलूस में मुजीब रजा खां, रहबर नूर खां, मो, ताहिर खां समेत मदरसे के तमाम तलबा व उस्ताद मौजूद रहे। शहर में जगह-जगह लोगों ने महफिलें मीलाद और फातेहाख्वानी कर जश्ने गौसे आजम मनाया। जुलूस का कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। जुलूस में सबसे आगे तमाम युवक नारा एक तकवीर, गुलाम हैं गुलाम हैं गौस के गुलाम हैं आदि नारे लगाते व झंडे लहराते चल रहे थे। इसके पीछे तमाम अकीदतमंद चल रहे थे।
शहर के मोहल्ला भूरे खां स्थित मोटा पाकड़ व हनीफ खां की टाल पर ग्यारहवीं शरीफ शान-ओ-शौकत से मनाई गई। मस्जिद मोटा पाकड़ में ईशा की नमाज के बाद गौसे आजम की महफिल सजाई गई। उनकी शान में मनकबत पढ़ी। सलातो सलाम के बाद फातिहा दुआ हुई। इस मौके पर मस्जिद के सेक्रेटरी हाजी अच्छन मियां, हाजी गुलफाम, मुदस्सिर खां, मोहम्मद मिनहाज खां, अब्दुल कदीर खां, आमिर खां, जाकिर मियां, अतहर शाह खां, इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00000
गुलाम हैं, गुलाम हैं, गौस के गुलाम हैं
ग्रामीण क्षेत्रों में भी शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस ए गौसिया
पूरनपुर। नगर में मंगलवार को जुलूस ए गौसिया शान-ओ- शौकत से निकाला गया। जुलूस में उलमा जगह-जगह तकरीर करते चल रहे थे। स्कूली बच्चे हाथों में रंग-बिरंगे झंडे लहराते व धार्मिक नारेबाजी करते चल रहे थे। ब्लॉक रोड स्थित साबरी अहाता से शुरू हुआ जुलूस ब्लॉक रोड, स्टेशन रोड, शेरपुर रोड होते हुए शेरपुर रेलवे क्रासिंग के समीप खानकाहे रजविया में पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में सबसे आगे मौलाना फजले अहमद नूरी, हाफिज जकी खां नूरी, हाफिज फिरोज खां नूरी, हाफिज अशफाक ताबिश कादरी, हाफिज उस्मान नूरी, हाफिज अरबाज रजा आदि गौसे पाक के जीवन पर रोशनी डाली। जुलूस का संचालन हाफिज नूर अहमद रजा अजहरी ने किया। जुलूस में टीटीएस ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने अलावा तौफीक कादरी, पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, हाजी लाडले, लियाकत हुसैन, संजय खान, नोमान अली, आकिल खां अजीजी, रेहान रजा खां, शकील अहमद सिद्दीकी, अहीद खां आदि शामिल रहे।
शेरपुरकलां। कस्बा में जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज अब्दुल मुस्तफा के नेतृत्व में जुलूस ए गौसिया निकाला गया। जामा मस्जिद के समीप से शुरू हुआ जुलूस कस्बे की मुख्य सड़कों से होता हुआ पुन: जामा मस्जिद के पास मैदान में पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में उलमा तकरीर करते चल रहे थे। जुलूस में हाफिज अनीस अहमद खां, हाफिज मोहम्मद आसिफ हसन, मौलाना हामिद रजा खा, हाजी रियाजत नूर खां, हाजी शरफुद्दीन खां, नईम खां आदि शामिल रहे।
बीसलपुर। कादरी रजा कार सोसायटी के तत्वावधान में सुबह सात बजे ईदगाह चौराहे से जुलूस ए गौसिया शुरू हुआ। निर्धारित मार्गों से होता हुआ जुलूस गाजी कमाल शाह मियां की मजार तक पहुंचा। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने मजार पर चादरपोशी की। यहां से जुलूस पुन: ईदगाह चौराहे पर हजरत सैय्यद शाह की मजार पर पहुंचकर फातिहा ख्वानी के साथ समाप्त हो गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा। जुलूस में सोसायटी के नईम रजा खान, हाफिज गुलफाम, हाफिज मोनिस, शाहिद खान, शोएब, शरीक मलिक, मोहम्मद सैद बरकाती, वसीम हुसैन आदि मौजूद रहे।
अमरिया। ग्यारवी शरीफ के मौके पर कस्बे की सिटी कॉलोनी में इस्लामियां तालीमुल कुरआन मदरसे से मौलाना तारिक रजा मिस्वाही की सदारत में जुलूस ए गौसिया निकाला गया। यहां से जुलूस सुनहरी मस्जिद, थाने वाली गली होते हुए जामा मस्जिद पहुंचा। यहां मौलाना तारिक रजा मिस्वाही ने सीरते गौसे आजम पर रोशनी डाली। यहां से जुलूसे गौसिया पुन: मदरसे में पहुंचकर संपन्न हो गया। जुलूस में कारी मोहम्मद कासिम रजा, कारी शाहनवाज रजा, मोहम्मद मुवश्शीर रजा, हाफिज इम्तियाज अहमद, हाफिज फैमुद्दीन, हाफिज जीशान अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

00
जरूरतमंदों को बांटे कंबल
पूरनपुर। शेरपुरकलां में हजरत अब्दुल कादिर जिलानी की यौमे पैदाइश पर गुलामाने मुस्तफा ग्रुप की ओर से 50 जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। कुरैशियान मस्जिद कमेटी के सदर तारिक कुरैशी, असलम कुरैशी, मौलाना साजिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें