फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत वाले बाबा का 29वां वार्षिकोत्सव 17 से

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत वाले बाबा का 29वां वार्षिकोत्सव 17 से
विज्ञापन

41 दिवसीय कार्यक्रम की बैठक कर तय की गई रूपरेखा
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। पीलीभीत वाले बाबा का 29वां वार्षिकोत्सव 17 नवंबर से प्रारंभ होगा। यह जानकारी मंगलवार को कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में दी गई। रूपरेखा तय कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित बालाजी मंदिर परिसर में हुई बैठक में 41 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। श्री संकट मोचन बाला जी महाराज संकीर्तन दरबार के महंत अखिलेश वशिष्ठ ने बताया कि 17 नवंबर को अखंड ज्योति बाला जी मेंहदीपुर से आएगी। जोकि निरंतर 41 दिन तक प्रज्वलित होती रहेगी। मुख्य कार्यक्रम 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक होंगे। जिसके तहत 22 दिसंबर को सुंदरकांड पाठ व 24 को सायं श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 25 दिसंबर को श्री हनुमत मनोकामना यज्ञ, 26 को श्री बालाजी चौकी दरबार और 27 दिसंबर को ब्रहमभोज और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। इस मौके पर राधा अग्रवाल, राधेश्याम मिश्रा, गोविंद अग्रवाल, शिखा वशिष्ठ, प्रदीप सराफ, अशोक चौहान, अमोल वशिष्ठ, गौरव शर्मा, संजीव शुक्ला, सुनील सक्सेना, दिनेश भारद्वाज, राजेश समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें