फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली: सिर चढ़कर बोल रहा ऑनलाइन शॉपिंग का जादू

विज्ञापन
विज्ञापन
03पीबीटीपी-3,4,5
विज्ञापन


दीपावली: सिर चढ़कर बोल रहा ऑनलाइन शॉपिंग का जादू
युवाओं में क्रेज, उपहारों से लुभा रही कंपनियां, पारंपरिक बाजारों की चमक पड़ रही फीकी
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। दीपावली नजदीक आने से बाजार में तेजी दिख रही है। त्योहरों पर नए सामनों की खरीदारी को देखते हुए ऑनालइन या ऑफलाइन विभिन्न कंपनियां आकर्षक उपहारों से लोगों को लुभा रहीं हैं। युवाओं पर ऑनलाइन शॉपिंग का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। ऑनलाइन शापिंग से पारंपरिक बाजार की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। इसके सबसे ज्यादा असर मोबाइल, लैपटॉप, कपड़ा, जूता इलेक्ट्रॉनिक बाजार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

दीपावली के मद्देनजर बाजारों में दुकानें सज गई हैं। दीपावली यादगार बनाने के लिए खरीदारी करने का बजट बनाते लोग दिख रहे हैं। टीवी कंपनियों के शोरूम मालिकों ने तरह-तरह की स्कीमें बनाई हैं। ग्राहकों को रिझाने के लिए स्कैच कार्ड दिया जा रहा है तो कुछ आइटमों पर अलग से छूट का विशेष ऑफर दिया जा रहा है। फ्रीज, वॉशिंग मशीन आदि कंपनियों ने भी दीपावली देखते हुए दामों में कुछ कमी की है। ऑनलाइन शॉपिंग घरों में रहने वाली मलिलाएं हों या फिर कॉलेज जाने वाले युवक-युवतियां। सभी पर ऑनलाइन शॉपिंग का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। ऑफर्स और डिस्काउंट की भरमार ने उनके लिए मनपसंद खरीदारी की राह और आसान कर दी है। शहर में मॉल खुलने से रिटेलर खासे चिंतित हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में करोड़ों का कारोबार हो रहा है। शहर के इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी अफरोज जिलानी का कहना है ऑनलाइन शॉपिंग के कारण मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक आइटमों पर खासा असर पड़ा है। ऑनलाइन कंपनी के रेट से कम मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल सामनों को बेचना मुश्किल हो रहा है। ऑनलाइन में ग्राहक अपनी रेंज के हिसाब से सामान देखता है और फिर चुनता है। व्यापारी रवि शर्मा का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग से 25 से 30 प्रतिशत व्यापार प्रभावित हो रहा है। छात्र हर्षित मिश्रा का कहना है कि 19 हजार का मोबाइल ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से दो हजार रुपये सस्ता पड़ रहा है। वहीं एकतानगर के रहने वाले देवेश शर्मा का कहना है कि ऑनलाइलन शॉपिंग के बजाय दुकानों से सामान खरीदना विश्वसनीय रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें