खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित मां मंशा देवी मंदिर में भक्तों ने पौधरोपण अभियान चलाकर सौ से अधिक पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा का संकल्प दिलाया। इस दौरान भाजपा जिला सहसंयोजक रिंकू शर्मा, नगर सहसंयोजक सन्नी गुप्ता, अंकित उपाध्याय, विक्की शर्मा, अभिषेक त्यागी, सौरभ त्यागी, रूपक त्यागी, हेमंत त्यागी, कृष्ण त्यागी, विपिन शर्मा आदि रहे। इसके अलावा मां मंशा देवी मंदिर कमेटी ने सोलह अक्तूबर को मंदिर में होने वाले मां भगवती जागरण को लेकर मंदिर परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया। इसमें मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजपाल त्यागी, प्रदीप त्यागी, कृष्ण त्यागी, अभिषेक त्यागी, प्रदीप कुमार, अंकित त्यागी, विशाल कुमार, संदीप गोला, विपिन शर्मा आदि रहे।