25 पीबीटीपी 2, 3
इंप्रूवमेंट परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 64 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुआ इम्तिहान
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की इंप्रूवमेंट परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में 936 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 64 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विश्वविद्यालय द्वारा इंप्रूवमेंट परीक्षा को लेकर जिले के उपाधि महाविद्यालय, रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय, जेएमबी इंस्टीट्यूट, गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर व राजकीय महाविद्यालय बीसलपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया। मंगलवार को पांचों परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतेंद्र नारायण ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर उपाधि महाविद्यालय व जेएमबी इंस्टीट्यूट के परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। प्रथम पाली में 415 परीक्षार्थी शामिल हुए। 29 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 40 के सापेक्ष 38 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में 35 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि दो परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। प्राचार्य डॉ. रेखा कुलश्रेष्ठ ने बताया कि पहले दिन मात्र पहली पाली में परीक्षा हुई। इधर, जेएमबी इंस्टीट्यूट में भी शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई।
पूरनपुर। गन्ना कृषक महाविद्यालय में मंगलवार को श्री सांई गर्ल्स डिग्री कॉलेज, गन्ना कृषक महाविद्यालय, लक्ष्य डिग्री कॉलेज, स्वामी एजुकेशनल महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पहली पॉली में 183 में 163 ने परीक्षा दी। बीस परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पॉली में 12 परीक्षार्थियों में सभी हाजिर रहे।
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार से इंप्रूवमेंट परीक्षाएं दो पालियों में हुई। प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि पहली पाली में 213 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि नौ परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 60 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। दो परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय हेेमपुर, बाला देवी रोशनलाल महाविद्यालय, बीसलपुर, शफी डिग्री कालेज बीसलपुर, सूरजभान डिग्री कालेज बीसलपुर, कृष्णा नरेश महाविद्यालय बिलसंडा, एचआरपी डिग्री कालेज बरखेड़ा, आदेश महाविद्यालय नरायनपुर और प्रीति डिग्री कालेज रसूला के कुल 1600 परीक्षार्थी भाग ले रहे हेैं। यहां बिना पुलिस सुरक्षा के परीक्षाएं कराई गई।
00
इंसेट:
इतिहास का पेपर अब होगा चार अक्तूबर को
पूरनपुर। गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि परीक्षा सुधार में बुधवार को इतिहास की परीक्षा होनी थी। मंगलवार अपरान्ह विश्वविद्यालय इतिहास की परीक्षा अब चार अक्तूबर को कराने की जानकारी मिली है। अब इतिहास की परीक्षा चार अक्तूबर को होगी।
---
सुनील-