फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद उल जुहा सौहार्द के साथ मनाने का आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। उपजिलाधिकारी एवं सीओ ने थाने पर शांति समिति की बैठक में लोगों से ईद उल जुहा का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम आशीष कुमार एवं सीओ वंदना शर्मा ने थाने पर शांति समिति की बैठक ली। इसमें अधिकारियों ने कहा कि ईद उल जुहा का पर्व आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का प्रतीक है। सभी लोग परम्पराओं को कायम रखते हुए पर्व को भाईचारे के साथ मनाये। यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। लोगों ने त्यौहार के चलते नगर में बिजली, पानी एवं साफ सफाई की व्यवस्था कराए जाने की मांग की। इस दौरान थानाप्रभारी एसपी सिंह, खेकड़ा नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर धामा, अमित डागर, नययूम कुरैशी, साबिर अंसारी, शकील, बाबू, जयदीप सभासद, ब्रहपाल सिंह सभासद, अनुज कौशिक, मास्टर साबिर अली, देवेंद्र धामा, सांकरौद ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह, सुखपाल सिंह, मुश्ताक अहमद, कबीर खान, राजेंद्र यादव, मनबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें