रातों रात मिल गेट पर पहुंचे गन्ना भरे सैंकड़ों वाहन
क्रासर....
बाहरी क्षेत्र का गन्ना बता सुबह मिल प्रबंधन ने नहीं दिया टोकन
क्रासर...
काफी जद्दोजहद के बाद देर सायं मिल गेट पर गन्ना भरे वाहनों के साथ डटे किसानों को दिया टोकन
01 पीबीटीपी 12
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। चीनी मिल गेट पर रातोंरात सैंकड़ों गन्ना भरे वाहन (ट्रैक्टर-ट्रॉली) पहुंच गए। शुक्रवार सुबह को इन गन्ना भरे वाहनों को देखकर मिल अधिकारी हैरत में पड़ गए। अधिकारियों ने इस गन्ने को बाहर का गन्ना बताते हुए हुए वाहनों को टोकन नहीं दिया। जिससे गन्ना लाने वाले किसान दिन भर सड़क पर ही भटकते रहे।
किसान सहकारी चीनी मिल का अधिकांश गन्ना पेरे जाने के कारण मिल प्रशासन ने पहली जून को पेराई सत्र बंद करने की घोषणा कर दी थी। इसी बीच गुरुवार की रात मिल गेट पर गन्ना भरे सैकड़ों वाहन आ गए। शुक्रवार को सुबह मिल अधिकारियों ने इन गन्ना भरे वाहनों को देखा तो वे हैरत में पड़ गए। मिल अधिकारियों ने इस गन्ने को बाहर का गन्ना बताते हुए गन्ना भरे वाहनों को न ही टोकन दिया और न ही इन वाहनों को केनयार्ड में प्रवेश होने दिया। नतीजन गन्ना लाने वाले किसान शुक्रवार को पूरे दिन मिल गेट पर ही भटकते रहे। सुबह जीएम ने गेट के बाहर गन्ना भरे वाहन के साथ खड़े किसानों से यह कर कि डीएम से वार्ता के बाद ही उनके बारे में कोई निर्णय होगा किसानों की मुश्किल बढ़ा दी, लेकिन किसान गेट पर डटे रहे। देर शाम मिल प्रशासन ने इन गन्ना भरे वाहनों के साथ मौजूद किसानों को टोकन दे दिया। इसके बाद ही किसानों ने राहत की सांस ली।