फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उडरा फार्म पर बाघ की दस्तक, गाय को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
उडरा फार्म पर बाघ की दस्तक, गाय को बनाया निवाला
विज्ञापन

गाय चराने साथ गए युवक ने मचाया शोर तो जुटी भीड़
सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने लोगों को किया अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मझोला (पीलीभीत)। अमरिया तहसील क्षेत्र में एक बार फिर बाघ ने अपनी मौजूदगी का अहसास कराकर ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया। बृहस्पतिवार शाम उडरा फार्म के पास बाघ ने गाय को निवाला बनाया। गाय पर हमला कर बाघ उसको पास के ही नाले में खींच ले गया। इसकी सूचना मिलने पर पहले तो अंधेरा होने का हवाला देकर वनकर्मी टाल गए। बाद में दूसरे दिन शुक्रवार सुबह पहुंचकर पड़ताल की और ग्रामीणों को अलर्ट किया। घटना के बाद से उडरा फार्म व आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।
अमरिया तहसील क्षेत्र के गांव उडरा फार्म निवासी हरभजन सिंह पुत्र बलवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे वह अपनी गायों को चराने के लिए गुरुद्वारे के पीछे की तरफ ले गए थे। नाले के पास पहुंचते ही बाघ ने गाय पर हमला कर दिया। गाय को बाघ खींचता हुआ नाले में ले गया। यहां उसका कुछ मांस भी खाया। गाय की चीखने की आवाज सुनकर वह पहुंचे तो बाघ सामने देख पसीने छूट गए। उन्होंने खुद को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बाद सूचना वन विभाग को दी। आरोप है कि वनकर्मी अंधेरा होने की बात कहकर टाल गए। इसके बाद दूसरे दिन शुक्रवार सुबह वन विभाग की ओर से निगरानी टीम के प्रभारी अवनेश कुमार, रामाधार, मुश्ताक अहमद, चेतन कुमार, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के प्रेमचंद मौर्य राहुल कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। गाय के शव का अमरिया पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें बाघ के हमले में गाय के मरने की पुष्टि हुई। टीम प्रभारी अवनेश कुमार ने बताया कि बाघ के हमले में गाय की मौत हुई है। इसको लेकर मौके पर जाकर आवश्यक जानकारी जुटाई गई है। क्षेत्र के लोगों को बाघ के विचरण को देखते हुए अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्ला फार्म पर लगाए गए दो कैमरे
पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र में शावकों के साथ विचरण कर रही बाघिन की निगरानी के लिए शुक्रवार को वन विभाग की ओर से प्रयास आगे बढ़ाए गए। वन विभाग से वन दरोगा अवनेश कुमार, वन रक्षक रामाधार और डब्ल्यूटीआई के प्रेमचंद पांडे आदि टीम के साथ शुक्ला फार्म पर पहुंचे। इसके बाद बाघ और शावकों संग घूम रही बाघिन की हरकत का पता लगाने के लिए दो कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें