खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार को खेकड़ा थाने पर समाधान दिवस का आयोजन किया, इसमें नगर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए उपजिलाधिकारी आशीष कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर राजस्व, विद्युत एवं पुलिस विभाग से संबंधित चार शिकायती पत्र आए, जिन्हें संबंधित विभागों को समाधान के लिए दे दिया। थाना सामाधान दिवस में चार शिकायतों मे से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं किया। एसडीएम ने गत दिनों थाना दिवस में आई शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा कर संबंधित विभागों के अधिकारियाें को न्याय संगत ढंग से सभी फरियादियों की शिकायतों के समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।