फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सदस्यीय समिति करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर पांच सदस्यीय समिति पाठशाला मार्ग स्थित तालाब को विकसित करने और काठा मार्ग स्थित रामलीला मैदान की चहारदीवारी के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री लगाने की जांच करेगी।
विज्ञापन

नगर निवासी सभासद सुधीर धामा समेत कई सभासदों ने पाठशाला मार्ग स्थित तालाब के विकसित करने और काठा मार्ग स्थित रामलीला मैदान की चहारदीवारी के निर्माण में ठेकेदार पर मानक के विपरीत घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की। जिलाधिकारी के निर्देश पर पांच सदस्यीय कमेटी शिकायत की जांच करेगी। इसमें लोक निर्माण विभाग बागपत के अधिशासी अभियंता, आरईएस बागपत अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका बागपत की देख रेख में जांच कमेटी गठित की। उक्त कमेटी जल्द ही निर्माण सामग्री की जांच कर अपनी रिपोर्ट डीएम को देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें