फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा टीम ने की छापामारी, लिए नमूने
विज्ञापन

छापामारी के दौरान दुकान बंद कर भागे व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर/जोगराजपुर। खाद्य सुरक्षा की टीम ने नगर और जोगराजपुर में छापामारी कर मंगलवार को दो दुकानों से बेसन और आटा का नमूना लिया। इस दौरान असम हाईवे पर दूध के सेंपल लिए। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार प्रतिष्ठान बंद कर चले गए।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी विजय वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर को टीम ने किराना व्यापारी बाराती की दुकान पर पहुंचकर बेसन का सैंपल लिया। जब तक टीम के सदस्य अन्य दुकानों पर पहुंचते कई व्यापारी दुकानें बंद कर चले गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राममिलन राना ने बताया कि किराना व्यापारी बाराती के खिलाफ मिलावटी सामान बिक्री करने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसी को लेकर सेंपल लिया गया है। असम हाईवे पर नवदिया नदी किनारे जुकना पुल के समीप गांव खांडेपुर के दूधिया सरनाम सिंह के यहां से दूध का नमूना लिया गया है। इसके अलावा नगर में पंकज कालोनी निवासी कैलाश गुप्ता की दुकान से आटे का नमूना लेकर जांच को भेजा है। छापामार टीम में कीर्ति आनंद, सुभाष बाबू भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें